देश की खबरें | छत्तीसगढ़ को 'अमीर धरती के गरीब लोग' की अवधारणा से बाहर निकालना चाहते थे जोगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी लगभग 20 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद शुक्रवार को जिंदगी की जंग हार गए। नए छत्तीसगढ़ के निर्माण में जोगी के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। वह ऐसे नेता थे जो राज्य को 'अमीर धरती के गरीब लोग' की पहचान से बाहर निकालना चाहते थे। बिलासपुर जिले के जोगीडोंगरी गांव में 29 अप्रैल 1946 को साधारण परिवार में जन्में जोगी ने नवगठित राज्य छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद कहा था ‘‘कई वर्ष पहले हमने और हमारे पूर्वजों ने एक सपना देखा था, आदर्श छत्तीसगढ़ राज्य का सपना, जो हमारी आशाओं, आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को स्वीकार करे। एक नवंबर, 2000 की मध्यरात्रि , जब शेष भारत सो रहा था तब देश के नक्शे में नवजात छत्तीसगढ़ राज्य का उदय विकास की असीम संभावनाओं के साथ हुआ। छत्तीसगढ़ राज्य का सपना पूरा होने की खुशी में हम सब सहभागी हैं।’’