भोपाल, 29 मई मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री चौहान ने अजीत जोगी के दीर्घ सार्वजनिक जीवन में प्रशासनिक और राजनीतिक क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों के लिए स्मरणीय बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से धारावी में आज किसी मरीज की मौत नहीं- बीएमसी: 29 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
चौहान ने जोगी की आत्मा की शांति और उनके शोकाकुल परिवार को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अजीत जोगी के निधन पर दुख व्यक्त करे हुए कहा, ''यह भारतीय राजनीत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें उनके द्वारा दलितों, पिछड़े वर्ग एवं समाज के वंचित वर्गों के लिए किये गये कार्यों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।''
यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: सीएम ममता बनर्जी ने कहा- साइक्लोन अम्फान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है.
उन्होंने कहा, ''अजीत जोगी जी के दुखद देहान्त के समाचार सुन कर बेहद दुख हुआ। वह मेरे निजी मित्र व साथी थे। परिपक्व राजनीतिज्ञ व कुशाग्र बुद्धि के धनी थे। मैं उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।''
दिग्विजय ने मध्यप्रदेश के विभाजन के बाद जोगी को छत्तीसगढ़ का पहला मुख्यमंत्री बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया, ''छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के दुःखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।''
छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी (74) का शुक्रवार को रायपुर में निधन हो गया। वह लगभग 20 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY