देश की खबरें | हरियाणा: टिड्डी दल के हमले से निपटने के लिए मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन को एहतियाती उपाय करने को कहा
जियो

चंडीगढ़, 29 मार्च हरियाणा के मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने राज्य में टिड्डी दल के किसी भी संभावित हमले से निपटने के लिए शुक्रवार को कृषि विभाग और जिला प्रशासन को सभी प्रकार के एहतियाती उपाय करने का निर्देश दिया।

एक आधिकारिक वक्तव्य में कहा गया कि हरियाणा में टिड्डी दल की निगरानी और नियंत्रण के विषय पर यहां कृषि विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने यह निर्देश दिया।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से धारावी में आज किसी मरीज की मौत नहीं- बीएमसी: 29 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बैठक के दौरान कृषि और किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि राजस्थान में टिड्डी दल के हमले के बाद हरियाणा में भी सतर्कता बरतने को कहा गया है।

कौशल ने कहा कि स्थिति से निपटने के लिए विशेष निगरानी दल बनाए गए हैं जो राज्य में जागरूकता फैला रहे हैं।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: सीएम ममता बनर्जी ने कहा- साइक्लोन अम्फान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है.

उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के पास कीटनाशक दवाओं का पर्याप्त भंडार है और विभाग ने जागरूकता फैलाने के वास्ते किसानों का एक व्हाट्सएप्प ग्रुप भी बनाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)