जरुरी जानकारी | अडाणी ग्रीन एनर्जी को दुनिया की सबसे बड़ी सौर परियोजना का ठेका, 45,000 करोड़ रुपये करेगी निवेश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उद्योगपति गौतम आडाणी की नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अबतक का सबसे बड़ा आर्डर हासिल किया है। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि उसने सार्वजनिक क्षेत्र की नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी एसईसीआई (सेकी) से देश में 8,000 मेगावाट क्षमता के फोटोवोल्टिक (पीवी) बिजली संयंत्र के साथ घरेलू सौर पैनल के लिये विनिर्माण इकाई लगाने का आर्डर हासिल किया है।