दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह द्वारा गठित समिति ने की आइसोलेशन बेड और अन्य शुल्कों की सिफारिश
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा गठित एक उच्च-स्तरीय समिति ने दिल्ली के किसी भी अस्पताल में कोविड-19 पृथक-वास बेड का शुल्क 8,000 रुपये से 10,000 रुपये तथा वेंटिलेटर वाले आईसीयू बेड का शुल्क 15,000 रुपये से 18,000 रुपये प्रतिदिन तय करने की सिफारिश की है. इनमें पीपीई की लागत शामिल है. मौजूदा दरें क्रमश: 24000-25000 रुपये, 34000-43000 रुपये और 44000-54000 रुपये हैं.