डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे ज्यादा मामले सामने आने की जानकारी दी
संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि सबसे अधिक 54,771 मामले ब्राजील में सामने आए. इसके बाद अमेरिका में 36,617 और भारत में 15,400 से ज्यादा मामले सामने आए. विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ते मामले कई कारकों को दर्शाते हैं जिनमें बड़े पैमाने पर जांच के साथ ही व्यापक स्तर पर संक्रमण का फैलना शामिल है.