एजेंसी न्यूज

Kanpur Shelter Home Case: अखिलेश यादव हुए हमलावर, कहा- सरकारी बाल संरक्षण गृह में सात लड़कियों के गर्भवती होने के मामले की हो जांच

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर के सरकारी बालिका संरक्षण गृह में रखी गई सात लड़कियों के गर्भवती होने के मामले की जांच की मांग की है.

Kanpur Shelter Home Case: अखिलेश यादव हुए हमलावर, कहा- सरकारी बाल संरक्षण गृह में सात लड़कियों के गर्भवती होने के मामले की हो जांच
अखिलेश यादव (Photo Credits: IANS)

Kanpur Shelter Home Case: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर के सरकारी बालिका संरक्षण गृह में रखी गई सात लड़कियों के गर्भवती होने के मामले की जांच की मांग की है। अखिलेश ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा "कानपुर के सरकारी बाल संरक्षण गृह से आई ख़बर से प्रदेश में आक्रोश फैल गया है। कुछ नाबालिग लड़कियों के गर्भवती होने का गंभीर खुलासा हुआ है। इनमें 57 कोरोना वायरस से और एक एड्स से भी ग्रसित पाई गयी है, इनका तत्काल इलाज हो।"

यह भी पढ़े | आतंकवादी हमले की संभावना को लेकर हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस.

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने मांग की कि सरकार इन लड़कियों का शारीरिक शोषण करने वालों के ख़िलाफ़ तुरंत जांच कराये।

गौरतलब है कि कानपुर जिले में राज्य सरकार द्वारा संचालित बालिका संरक्षण गृह में रहने वाली 57 लड़कियों में से सात गर्भवती पाई गई हैं।

यह भी पढ़े | आज हम चीन के खिलाफ दो युद्ध लड़ रहे हैं, भारत-चीन बॉर्डर पर और चीन से आए वायरस के खिलाफ : 22 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने इसकी पुष्टि करते हुए रविवार को बताया कि गर्भवती पाई गई 5 पांच लड़कियां संक्रमित भी पाई गई हैं। इन लड़कियों को आगरा, एटा, कन्नौज, फिरोजाबाद और कानपुर की बाल कल्याण समितियों द्वारा कानपुर रेफर किया गया था।

उन्होंने बताया कि गर्भवती दो अन्य लड़कियां कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाई गई हैं और ये सभी लड़कियां जब कानपुर के बालिका संरक्षण गृह में लाई गई थीं उस समय भी गर्भवती थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2020 01:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).