एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | यूपी के दो जिलों में किसान और सफाईकर्मी ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के दो जिलों में अलग अलग घटनाओं में एक किसान और एक सफाईकर्मी ने आत्महत्या कर ली है ।

देश की खबरें | यूपी के दो जिलों में किसान और सफाईकर्मी ने की आत्महत्या

ललितपुर/बांदा (उप्र), 22 जून उत्तर प्रदेश के दो जिलों में अलग अलग घटनाओं में एक किसान और एक सफाईकर्मी ने आत्महत्या कर ली है ।

ललितपुर जिले की जखौरा थाना पुलिस ने सोमवार को बताया कि किसान कूरे अहिरवार (40) ने रविवार दोपहर बाद करीब दो बजे कोई जहरीला पदार्थ खा लिया । परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी है ।

यह भी पढ़े | सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- चीन के खिलाफ दो युद्ध लड़ रहा है देश, बॉर्डर और कोरोना वायरस हम दोनो में हासिल करेंगे जीत.

मृत किसान के बहनोई दयाराम के हवाले से पुलिस ने बताया कि मृतक डेढ़ बीघा कृषि भूमि का मालिक है और इसी से अपने परिवार की जीविका चलाता था । उसके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है ।

दयाराम ने पुलिस को बताया कि किसान के सात बेटियां हैं, वह बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड के तहत ढाई लाख रुपये कर्ज लेकर पिछले साल सिर्फ एक बड़ी बेटी की शादी कर पाया है । संभवतः गरीबी और कर्ज से परेशान होकर उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है ।

यह भी पढ़े | मद्रास उच्च न्यायालय ने झूठी शान के लिए हत्या के मामले में पांच की मौत की सजा पलटी, लड़की के पिता को बरी किया.

उधर, बांदा जिले के नरैनी कोतवाली के पुलिस उपनिरीक्षक बी के मिश्रा ने सोमवार को बताया कि नरैनी नगर पंचायत में कार्यरत सफाईकर्मी राममिलन बाल्मीकि (45) का शव रविवार दोपहर तालाब के पास बबूल के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया है ।

मिश्रा ने बताया कि परिजन आत्महत्या का कारण घरेलू कलह बता रहे हैं । मामले की विस्तृत जांच की जा रही है ।

नगर पंचायत अध्यक्ष ओममणि वर्मा ने कहा कि मृतक के आश्रितों को नियमानुसार सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी ।

सं अमृत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2020 02:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).