देश की खबरें | देश में कोविड-19 के एक दिन में 26,506 नए मामले, संक्रमित की संख्या 7,93,802 पर पहुंची
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में शुक्रवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 26,506 नए मामले सामने आए जिसके साथ देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 7,93,802 हो गए। कोविड-19 के 475 और मरीजों की मौत के साथ देश में इस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 21,604 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी प्राप्त हुई।