एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | नेपाल में भूस्खलन होने से 12 लोगों की मोत, 19 लापता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी नेपाल में लगातार बारिश के बाद हुए कई भूस्खलन के कारण कम से कम 12 लोगों की जान चली गई और अन्य 19 लापता हैं।

विदेश की खबरें | नेपाल में भूस्खलन होने से 12 लोगों की मोत, 19 लापता

काठमांडू, 10 जुलाई पश्चिमी नेपाल में लगातार बारिश के बाद हुए कई भूस्खलन के कारण कम से कम 12 लोगों की जान चली गई और अन्य 19 लापता हैं।

पुलिस ने बताया कि कास्की जिले के पोखरा शहर के सारंगकोट और हेमजन इलाकों में भस्खलन होने से तीन बच्चों सहित सात लोगों की जान चली गई।

यह भी पढ़े | WHO ने कोविड-19 के वायु संक्रमण की पुष्टि करते हुए जारी की ये नई गाइडलाइन्स, कहा- अभी और शोध की जरूरत है.

पुलिस ने बताया कि पोखरा के सारंगकोट इलाके में शुक्रवार तड़के भूस्खलन के कारण एक घर बहने से पांच लोगों की जान गई। इसी हादसे में करीब 10 लोग घायल भी हो गए और अलग-अलग अस्पतालों में उनका इलाज जारी है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात को दो अलग-अलग स्थानों पर भूस्खलन हुए। लामजुंग जिले के वेसीशहर में भूस्खलन होने से एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। वहीं रुकुम जिले के आठबिसकोट में दो अन्य लोग ने जान गंवाई।

यह भी पढ़े | प्रधानमंत्री के. पी शर्मा ओली के भविष्य पर फैसला, नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी की बैठक एक हफ्ते के लिए स्थगित.

इस बीच, जाजरकोट जिले में भूस्खलन होने से दो घर बह गए और हादसे के बाद से ही 12 लोग लापता हैं। म्याग्दी जिले में भी सात लोग लापता हैं। उनका घर भी भूस्खलन में बह गया।

जोगीमारा क्षेत्र में हुए एक भूस्खलन से पश्चिमी नेपाल में पृथी राजमार्ग बाधित हो गया।

देश में पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण नारायणी और अन्य प्रमुख नदियां भी उफान पर हैं।

मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिन तक मानसून की बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2020 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).