देश की खबरें | तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने सचिवालय परिसर में मंदिर, मस्जिद को नुकसान पहुंचने पर खेद व्यक्त किया

हैदराबाद, 10 जुलाई तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने सचिवालय परिसर स्थित इमारतों को गिराने के दौरान वहां स्थित मंदिर और मस्जिद को नुकसान पहुंचने पर शुक्रवार को खेद व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि एक बड़े क्षेत्र में इन धर्मस्थलों का निर्माण किया जाएगा।

राव ने कहा कि उन्हें पता चला है कि इमारतों को गिराने के दौरान मलबा गिरने से धार्मिक स्थलों को नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़े | केरल में हाथी की मौत मामला: सुप्रीम कोर्ट ने बर्बर तरीकों के खिलाफ याचिका पर केन्द्र और 13 राज्यों से मांगा जवाब.

आधिकारिक विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया, ‘‘मैं घटना पर खेद व्यक्त करता हूं। ऐसा नहीं होना चाहिए था। सरकार मंदिर-मस्जिद को नुकसान पहुंचाए बिना सचिवालय की पुरानी इमारतों को गिराकर नया भवन बनाना चाहती है।’’

उन्होंने कहा कि सरकार अब एक बड़े क्षेत्र में मंदिर-मस्जिद का निर्माण करेगी, चाहे इसपर करोड़ों रुपये खर्च क्यों न हो जाएं।

यह भी पढ़े | Vikas Dubey Encounter: प्रियंका गांधी बोली-सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज द्वारा कानपुर कांड की न्यायिक जांच हो, नेताओं-अपराधियों की सांठ-गांठ आए सामने.

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जल्द ही मंदिर और मस्जिद के प्रबंधन के साथ बैठक कर उनके विचार जानेंगे।

उन्होंने वायदा किया कि नए सचिवालय परिसर के साथ भी धर्मस्थल बनाए जाएंगे।

राज्य सरकार ने सात जुलाई को पुराने सचिवालय को गिराना शुरू किया था जिसपर विभिन्न कानूनों के उल्लंघन संबंधी नयी याचिकाओं पर तेलंगाना उच्च न्यायालय ने सोमवार तक अंतरिम रोक लगा दी है।

पूर्व में उच्च न्यायालय ने विभिन्न जनहित याचिकाओं को खारिज कर पुराने सचिवालय को गिराने का मार्ग प्रशस्त कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)