देश की खबरें | सीबीएसई 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित, लड़कियों ने बाजी मारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये हैं जिसमें लड़कियों के उत्तीर्ण करने का प्रतिशत लड़कों की तुलना में 5.96 प्रतिशत बेहतर रहा । 12वीं कक्षा में क्षेत्रवार त्रिवेंद्रम क्षेत्र का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा, जहां के विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.67 रहा ।