देश की खबरें | कठुआ जिले में मामूली विवाद में एक व्यक्ति की मौत

जम्मू, 13 जुलाई जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में एक मामूली मुद्दे को लेकर दो समूहों के बीच हुई झड़प में 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Rajasthan Congress Crisis: सचिन पायलट के करीबी सूत्रों ने कहा, CM आवास का बगीचा बहुमत साबित करने की जगह नहीं, राज्यपाल के पास क्यों नहीं जाते.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नागरी के बडाला गांव निवासी दीपक कुमार और उसके दोस्तों की रविवार रात करीब 10.30 बजे चक द्राब खान गांव के कुछ युवकों के साथ हाथापाई हुयी।

अधिकारी ने कहा कि इस दौरान कुमार बेहोश होकर गिर गया और उसे कठुआ जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़े | अहमदाबाद नगर निगम का बड़ा फैसला, पान की दुकानों के पास थूका हुआ पाए जाने पर भरना पड़ेगा 10 हजार का जुर्माना.

उन्होंने बताया कि कुमार की मौत के मामले में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए छह टीमों का गठन किया है।

उन्होंने कहा कि इस घटना के संबंध में पूछताछ के लिए लगभग एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)