एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 120 रुपये और चांदी में 858 रुपये की तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बहुमूल्य धातुओं की वैश्विक कीमतों में मजबूती आने के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना सोमवार 120 रुपये की तेजी के साथ 49,960 रूपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | सोने में 120 रुपये और चांदी में 858 रुपये की तेजी

नयी दिल्ली, 13 जुलाई बहुमूल्य धातुओं की वैश्विक कीमतों में मजबूती आने के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना सोमवार 120 रुपये की तेजी के साथ 49,960 रूपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

इससे पहले के कारोबारी सत्र में सोना 49,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | COVID-19 Airborne: तीन तरह के होते हैं ड्रॉपलेट, जानिए किससे कितना कोरोना वायरस का है खतरा?.

चांदी की कीमत भी 858 रुपये की तेजी के साथ 53,320 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई जो कीमत शुक्रवार को 52,462 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ दर्शाता 1,805 डॉलर प्रति औंस और चांदी 19.03 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | बिहार: पप्पू यादव ने योगी आदित्यनाथ पर लगाया 'जातिवाद' का आरोप.

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘ दुनिया भर में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण सोमवार को सोने की कीमतों में हाल की तेजी का दौर जारी रहा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2020 06:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).