देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 43 मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 से संक्रमित एक दिन में सर्वाधिक 43 मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद राज्य में संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 408 हो गयी । इसके अलावा राज्य में संक्रमण के 1,916 नये मामले सामने आये, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33,019 तक पहुंच गई।