एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | नेपाल में कोविड-19 के मामले 17,000 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 116 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 17,000 से अधिक हो गए।

विदेश की खबरें | नेपाल में कोविड-19 के मामले 17,000 के पार

काठमांडू, 14 जुलाई नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 116 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 17,000 से अधिक हो गए।

वहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच चीन का अमेरिका से वैश्विक आयात जून में 10.6 प्रतिशत बढ़ा.

देश में अब तक संक्रमण से कुल 38 लोगों की जान जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता जगेश्वर गौतम ने बताया, “संक्रमण के 116 नए मामले सामने आने कुल मामले 17,061 पहुंच गए।”

यह भी पढ़े | भगवान राम पर नेपाली प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा के बयान से भड़के संत और विहिप.

मंत्रालय ने कहा कि नेपाल में अभी कोविड-19 के 6,695 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक कुल 10,328 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

नेपाल में अब तक कुल 2,93,739 नमूनों की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2020 06:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).