इस्लामाबाद, 14 जुलाई पाकिस्तान में आठ लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जाएगी। इस बीमारी के खिलाफ अगले सप्ताह से शुरू होने वाला यह अभियान तीन दिन चलेगा। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
कोरोना वायरस महामारी के कारण पोलियो उन्मूलन अभियान रोक दिया गया था।
यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच चीन का अमेरिका से वैश्विक आयात जून में 10.6 प्रतिशत बढ़ा.
पाकिस्तान में 17 फरवरी को देशव्यापी पोलियो उन्मूलन अभियान शुरू किया गया था। अभियान के दौरान देश भर में पांच साल से कम उम्र के करीब 3.96 करोड़ बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया था। इसे सफल बनाने के मद्देनजर सरकार ने लोगों से समर्थन की अपील भी की थी।
हालांकि, देश में फरवरी के दौरान ही कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद अभियान को स्थगित कर दिया गया था।
यह भी पढ़े | भगवान राम पर नेपाली प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा के बयान से भड़के संत और विहिप.
राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान से जुड़े एक स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक, सोमवार से शुरू होने जा रहे अभियान के दौरान तीन दिन में आठ लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जाएगी।
अधिकारी ने कहा कि देश में कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या में कमी दर्ज होने के बाद पोलियो उन्मूलन अभियान को दोबारा शुरू करने की योजना पर निर्णय लिया जा सका।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1,979 नए मामले सामने आए हैं।
पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नाइजीरिया तीन ऐसे देश हैं जहां पोलियो अभी भी स्थानिक रोग है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY