देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 154 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि आज कुल 154 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। इनमें रायपुर जिले से 77, नारायणपुर से 19, बिलासपुर से 11, सरगुजा से 10, जांजगीर-चांपा, कोण्डागांव और दन्तेवाड़ा से छह-छह, दुर्ग और कांकेर से तीन-तीन, राजनांदगांव, बेमेतरा, धमतरी और गरियाबंद से दो-दो तथा बालोद, बलौदाबाजार, कोरबा, कोरिया और सुकमा से एक-एक मरीज शामिल हैं। मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।