विदेश की खबरें | मंगोलिया में किशोर की बुबोनिक प्लेग से मौत

किशोर एक मर्मोट (गिलहरी की जाति का एक जन्तु) खाने के बाद संक्रमित हुआ था।

देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता नारंगग्रेल डोर्ज ने कहा कि मर्मोट खाने वाले दो अन्य किशारों को भी एंटीबायोटिक दवाएं दी जा रही हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी के बीच दुनिया के सामने एक और मुसीबत, Bubonic Plague से मंगोलिया में 15 वर्षीय लड़के की मौत.

इस मामले के सामने आने के बाद सरकार ने गोबी-अल्ताई प्रांत के एक हिस्से में आवाजाही बाधित कर दी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि किशोर के सम्पर्क में आए 15 लोगों को भी पृथक कर दिया गया है और उन्हें भी एंटीबायोटिक दवाएं दी जा रही हैं।

यह भी पढ़े | ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो को प्रेसिडेंट पैलेस में क्वॉरेंटाइन के दौरान बड़े पक्षी ने काटा.

मंगोलिया सरकार ने जनता को मर्मोट का शिकार न करने या उसे न खाने की चेतावनी जारी की है।

इस बीच चीन की आधिकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने कहा कि मंगोलिया के उत्तरी क्षेत्र में प्लेग से संक्रमित एक मरीज की हालत बेहतर हो रही है।

एजेंसी ने कहा कि उसके सम्पर्क में आए 15 लोगों को भी रविवार को पृथक केन्द्र से छुट्टी दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)