देश की खबरें | गुजरात में मंत्री के बेटे को आड़े हाथों लेने वाली पुलिस कांस्टेबल ने कहा: मैं इस्तीफा दे चुकी हूं

सूरत, 15 जुलाई गुजरात के एक मंत्री के बेटे को लॉकडाउन के उल्लंघन को लेकर आड़े हाथों लेने वाली पुलिस कांस्टेबल सुनीता यादव ने बुधवार को दावा किया कि उन्होंने त्यागपत्र दे दिया है।

यादव की कार्रवाई पर मंत्री के बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया था।

यह भी पढ़े | कोरोना के मध्य प्रदेश में 136 नए मामले पाए गए: 15 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हालांकि पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यादव के इस्तीफा देने की बात से इनकार किया है।

सूरत के पुलिस आयुक्त आर बी ब्रह्मभट्ट ने कहा, ''उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है। पूछताछ अभी भी जारी है। तकनीकी रूप से फिलहाल वह इस्तीफा नहीं दे सकतीं।''

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: गुना में दलित किसान पति-पत्नी ने की खुदकुशी की कोशिश, वीडियो वायरल होने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर और SP को तत्काल प्रभाव से हटाने के दिए निर्देश.

मंत्री के बेटे के खिलाफ कार्रवाई करने पर सोशल मीडिया पर तारीफ पाने वालीं यादव ने समाचार चैनलों को बताया कि उन्होंने त्यागपत्र दे दिया है।

यादव ने कहा, ''मुझे मेरे वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग नहीं मिला, लिहाजा मैंने इस्तीफा दे दिया। मैं एक सिपाही के तौर पर अपना काम कर रही थी। यह हमारी व्यवस्था का दोष है कि ऐसे लोग (मंत्री के बेटे जैसे) सोचते हैं कि वे वीवीआईपी (अति विशिष्ट लोग) हैं।''

यादव की कार्रवाई पर सूरत शहर में लॉकडाउन और रात्रि कर्फ्यू के कथित उल्लंघन को लेकर गुजरात के मंत्री कुमार कनाणी के बेटे प्रकाश और उसके दो दोस्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी और उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)