बिहार में COVID-19 से संक्रमित 9 और लोगों की हुई मौत, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 33,511
बिहार में पिछले 24 घंटे में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 221 नए मामले सामने आए हैं और नौ लोगों की मौत हो गई. वहीं 1,800 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 33,511 हो गई. स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार मुजफ्फरपुर और रोहतास में दो-दो, पटना, नालंदा, पश्चिमी चंपारण और सुपौल में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई.