देश की खबरें | अमानक बीजों की बिक्री के मामले में इंदौर की ईगल सीड्स कंपनी का लाइसेंस निरस्त: कमल पटेल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 24 जुलाई अमानक बीजों की बिक्री को गंभीरता से लेते हुए मध्य प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने शुक्रवार को इंदौर की ईगल सीड्स कंपनी का लाइसेंस निरस्त कर दिया है।

इसके अलावा, उन्होंने अमानक बीजों की बिक्री के मामले में इस कंपनी पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश भी दिये हैं।

यह भी पढ़े | नोएडा में कोरोना के 93 नए मरीज, कंटेनमेंट जोन बढ़कर 361 हुए : 24 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पटेल ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘इंदौर से बीजों के कुल 247 नमूनों की जांच की गई और इनमें से 17 नमूने अमानक पाये गये। इन 17 अमानक पाये गये नमूनों में से 14 नमूने ईगल सीड्स कंपनी इंदौर के थे और इसलिए इस कंपनी के लाइसेंस को निरस्त किया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इस मामले में इस कंपनी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश भी उप संचालक कृषि (इंदौर) को दिये हैं।’’

यह भी पढ़े | हौसले की जीत, कर्नाटक में 100 साल की हल्लम्मा का दावा, COVID-19 वायरस को दी मात.

पटेल ने बताया कि प्रदेश में किसानों के साथ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा करने वालों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जायेगी, उन्हें किसी भी हालात में बख्शा नहीं जायेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद, बीज और दवाई के अवैध भंडारण, मिलावटखोरी और जमाखोरी करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)