देश की खबरें | कोरोना वायरस से संक्रमित होने के डर से सरकारी अधिकारी ने आत्महत्या की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

करीमनगर (तेलंगाना), 24 जुलाई तेलंगाना में एक सरकारी अधिकारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के डर से आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने बताया कि एम राजा वेंकट रमन (54) मनचेरियल में शिक्षा विभाग में अधीक्षक थे जो करीमनगर से करीब 80 किलोमीटर दूर है।

यह भी पढ़े | हौसले की जीत, कर्नाटक में 100 साल की हल्लम्मा का दावा, COVID-19 वायरस को दी मात.

पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें खांसी और सर्दी हुई थी जिसके बाद उन्हें लगा कि वह वायरस से संक्रमित हैं। इसकी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया।

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात में वह करीमनगर स्थित अपने आवास आए और पंखे से लटककर फांसी लगा ली।

यह भी पढ़े | घरेलू विमान किराए के लिए तय अधिकतम सीमा में 24 नवंबर तक नहीं होगा बदलाव: विमानन मंत्रालय.

पड़ोसियों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने घटनास्थल से वेंकट द्वारा लिखा गया कथित नोट बरामद किया जिसमें कहा गया था कि वह कोविड-19 बीमारी से डरे हुए थे। इसलिए वह ऐसा कदम उठा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)