पुडुचेरी/चेन्नई, 24 जुलाई पुडुचेरी में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम जी रामचंद्रन की एक प्रतिमा के भगवा रंग की शॉल में लिपटी पाये जाने के बाद अन्नाद्रमुक ने प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने शुक्रवार को विधानसभा के सदस्यों को आश्वासन दिया कि अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
इस केंद्रशासित प्रदेश के पुडुचेरी-विलियनून जंक्शन पर अन्नाद्रमुक संस्थापक एमजीआर की प्रतिमा बृहस्पतिवार को भगवा रंग की शॉल में लिपटी मिली।
यह भी पढ़े | घरेलू विमान किराए के लिए तय अधिकतम सीमा में 24 नवंबर तक नहीं होगा बदलाव: विमानन मंत्रालय.
अन्नाद्रमुक के सह-संयोजक और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने इसे ‘बर्बरतापूर्ण’ कृत्य करार दिया।
कोयंबटूर में समाज सुधारक पेरियार की प्रतिमा पर भगवा रंग लगाये जाने के कारण तनाव उत्पन्न हो जाने और एक छोटे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के कुछ दिन बाद उन्होंने कहा कि नेताओं की प्रतिमा को अपवित्र करना ‘शर्मनाक बर्बरतापूर्ण कृत्य’ है।
उन्होंने नारायणसामी से त्वरित कार्रवाई करने और ऐसा करने वाले अपराधियों एवं असामजिक तत्वों को इंसाफ के कठघरे में खड़ा करने की अपील की।
जब पुडुचेरी की विधानसभा में अन्नाद्रमुक विधायक अनबलगन ने शुक्रवार को यह मुद्दा उठाया तो नारायणसामी ने अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY