देश की खबरें | देश में एक दिन में कोविड-19 के 55,079 नए मामले सामने आए, कुल मामले 27 लाख के पार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 के 55,079 नए मामले सामने आने के बाद, संक्रमण के मामले बढ़कर मंगलवार को 27 लाख के पार चले गए। देश में अब तक 19.77 लाख लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की दर अब 73.18 प्रतिशत है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी ।