देश की खबरें | एनआईएस कर्मचारी कोविड-19 पॉजिटिव: साइ
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 18 अगस्त पटियाला के राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) के कैटरिंग मैनेजर को कोविड-19 परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया है। कैटरिंग मैनेजर लखनऊ से एनआईएस आने के बाद अनिवार्य पृथकवास से गुजर रहा था।

भारतीय खेल प्राधिरण (साइ) ने व्यक्ति के नाम का खुलासा किए बगैर कहा है कि नियमों के अनुसार उसे कोविड-19 उपचार केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया है।

यह भी पढ़े | Coronavirus in Uttar Pradesh: यूपी की योगी सरकार में स्वास्थ राज्यमंत्री अतुल गर्ग कोरोना से संक्रमित.

साइ ने बयान में कहा, ‘‘वह और दो अन्य अधिकारी छुट्टियों से एनआईएस पटियाला वापस लौटे थे और स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के दिशानिर्देशों के अनुसार उन्हें पृथकवास में रखा गया और यहां पहुंचने पर कोविड-19 परीक्षण कराया गया।’’

बयान के अनुसार, ‘‘दो अन्य कर्मचारी नेगेटिव आए हैं लेकिन कैटरिंग मैनेजर का नतीजा वायरस के लिए पॉजिटिव आया है और एहतियाती कदम के तौर पर उसे बेहतर उपचार के लिए कोविड केंद्र में स्थानांतरित किया गया है।’’

यह भी पढ़े | Gujarat Rains: गुजरात में 21 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया रेन अलर्ट.

साइ ने कहा कि वह पृथकवास से गुजर रहा था इसलिए उसने संस्थान में अन्य लोगों से बातचीत नहीं की।

सोमवार को एनआईएस के अंदर भारतीय स्टेट बैंक की शाखा का एक कर्मचारी भी पॉजिटिव पाया गया था।

साइ ने हालांकि कहा है कि एनआईएस में चल रहे विभिन्न खेल शिविरों को कोई खतरा नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)