एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | पेट्रोनेट एलएनजी का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ सात प्रतिशत घटकर 520 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पेट्रोनेट एलएनजी लि. का चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही का एकल शुद्ध लाभ 7.1 प्रतिशत घटकर 520.23 करोड़ रुपये रहा है। देश की सबसे बड़ी तरलीकृत गैस आयातक कंपनी के मुनाफे को उम्मीद से बेहतर माना जा रहा है। विश्लेषकों का अनुमान था कि पहली तिमाही में कंपनी का एकल शुद्ध लाभ 490 करोड़ रुपये के आसपास रहेगा।

जरुरी जानकारी | पेट्रोनेट एलएनजी का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ सात प्रतिशत घटकर 520 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 18 अगस्त पेट्रोनेट एलएनजी लि. का चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही का एकल शुद्ध लाभ 7.1 प्रतिशत घटकर 520.23 करोड़ रुपये रहा है। देश की सबसे बड़ी तरलीकृत गैस आयातक कंपनी के मुनाफे को उम्मीद से बेहतर माना जा रहा है। विश्लेषकों का अनुमान था कि पहली तिमाही में कंपनी का एकल शुद्ध लाभ 490 करोड़ रुपये के आसपास रहेगा।

कोविड-19 की वजह से लागू लॉकडाउन का कंपनी के परिचालन पर सीमित असर पड़ा है।

यह भी पढ़े | TMC MLA Samaresh Das dies: पश्चिम बंगाल में TMC विधायक समरेश दास की कोरोना संक्रमण से मौत.

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा है कि जून में समाप्त तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 520.23 करोड़ रुपये या 3.47 रुपये प्रति शेयर रहा है। यह इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 560.27 करोड़ रुपये या 3.74 रुपये प्रति शेयर की तुलना में 7.1 प्रतिशत कम है।

तिमाही के दौरान कंपनी की आय 43 प्रतिशत घटकर 4,951.9 करोड़ रुपये रह गई। कंपनी ने कहा है कि 25 मार्च को लागू राष्ट्रव्यापी बंद की वजह से अप्रैल में देश का एलएनजी आयात कम रहा, क्योंकि इस दौरान प्रयोगकर्ता उद्योग अस्थायी रूप से बंद थे।

यह भी पढ़े | CONFIRMED: करीना कपूर और सैफ अली खान दोबारा बनने जा रहे हैं पैरेंट्स, साथ मिलकर फैंस को बताया गुड न्यूज.

कंपनी ने कहा कि अप्रैल में उसके 1.75 करोड़ टन सालाना के दाहेज एलएनजी आयात टर्मिनल से क्षमता का 60 प्रतिशत गैस ही भेजी जा सकी। यह इससे पिछले महीने में 88 प्रतिशत रहा था।

कंपनी ने कहा कि जून में लॉकडाउन में ढील के बाद से गैस की मांग सुधर रही है और उसके बाद से दाहेज टर्मिनल अपनी पूरी क्षमता पर परिचालन कर रहा है।

विश्लेषकों का अनुमान था कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का एकल शुद्ध लाभ 490 करोड़ रुपये के आसपास रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2020 01:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).