तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के दो हजार 751 नए मामले आए सामनें, 9 संक्रमितों की हुई मौत
तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 2,751 नए मामले सामने आए हैं और इसी के साथ राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,20,166 हो गए हैं वहीं नौ लोगों की संक्रमण से मौत होने से मृतक संख्या 808 हो गई है. राज्य में नमूनों की जांच तेजी से की जा रही है जिसमें 28 अगस्त को 62,300 नमूनों की जांच की गई. राज्य में अब तक 12,66,643 नमूनों की जांच की गई है.