देश की खबरें | नक्सली हमले में दो ग्रामीण की मौत, एक अन्य जख्मी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गया, 29 अगस्त बिहार के गया जिले के नक्सल प्रभावित मैगरा थाने के हरनी गांव में शुक्रवार की रात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के हथियार बंद दस्ते द्वारा की गयी गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने शनिवार को बताया कि मृतकों में महेंद्र यादव और रामदयाल रजक शामिल हैं जबकि इस हमले में दुलारचंद साव गंभीर रूप से घायल हो गये।

यह भी पढ़े | Pranab Mukherjee Health Update: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोमा में हैं, वेंटिलेटर सपोर्ट पर इलाज जारी, गुर्दे की समस्या में थोड़ी सुधार.

शुक्रवार की रात महेंद्र यादव अपने घर पर रामदयाल रजक और दुलारचंद साव के साथ बैठे हुए तभी पांच की संख्या में आए माओवादियों ने उनपर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी जिसमें महेंद्र यादव और रामदयाल रजक की मौत हो गयी जबकि दुलारचंद साव गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिश्रा ने स्वयंभू नक्सली जोनल कमांडर नीतेश द्वारा अपने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिये जाने की आशंका जतायी है ।

यह भी पढ़े | मुंबई पुलिस रिया चक्रवर्ती को सुरक्षा प्रदान करेगी, जब भी वह DRDO गेस्ट हाउस के लिए होगी रवाना- मुंबई पुलिस: 29 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल दुलारचंद साव का इमामगंज में प्राथमिक उपचार करने के बाद गया के जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भेज दिया है ।

नक्सलियों द्वारा घटनास्थल पर छोड़े पर्चे में मारे गए ग्रामीणों और घायल को पुलिस का दलाल, मुखबिर और भू माफिया बताया है।

पुलिस ने महेंद्र यादव और रामदयाल रजक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। स्थानीय पुलिस ने अर्द्ध सैनिक बलों के साथ मिलकर वारदात में शामिल नक्सलियों की तलाश शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)