देश की खबरें | यमुना खतरे के निशान के करीब बह रही; जल स्तर घटने की संभावना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में यमुना शनिवार सुबह भी खतरे के निशान के करीब बहती रही, लेकिन जल स्तर के घटने की संभावना है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 29 अगस्त दिल्ली में यमुना शनिवार सुबह भी खतरे के निशान के करीब बहती रही, लेकिन जल स्तर के घटने की संभावना है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पुराना रेल पुल पर सुबह 10 बजे जल स्तर 204.23 मीटर था। शुक्रवार को शाम 5 बजे 204.41 मीटर और गुरुवार सुबह 10 बजे 203.77 मीटर था।’’
हरियाणा के यमुनानगर जिले के हथनीकुंड बैराज से सुबह 8 बजे 7,173 क्यूसेक की दर से यमुना में पानी छोड़ा जा रहा था। शुक्रवार को शाम 4 बजे प्रवाह दर 13,871 क्यूसेक थी, जो पिछले 24 घंटों में अधिकतम थी।
अधिकारी ने कहा, "पिछले दो दिनों में प्रवाह दर 10,000 क्यूसेक से 25,000 क्यूसेक के बीच बनी हुई है, जो बहुत अधिक नहीं है।"
यह भी पढ़े | राष्ट्रिय खेल दिवस पर बीजेपी अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने मेजर ध्यानचंद को किया याद, खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं.
एक क्यूसेक 28.32 लीटर प्रति सेकंड के बराबर होता है।
बैराज से छोड़ी गई पानी को आम तौर पर राजधानी तक पहुंचने में दो-तीन दिन लगते हैं। इसी बैराज से दिल्ली को पीने का पानी प्रदान किया जाता है।
अधिकारी ने बताया कि दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में बारिश के कारण शुक्रवार को जल स्तर बढ़ गया।
पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखने के लिए दो गोताखोरों के साथ 24 नौकाएं तैनात की हैं।
अधिक नावें और गोताखोरों की टीम को तैयार रखा गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2020 01:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

