देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और लोगों की मौत, 1,450 नये मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को 13 और लोगों की मौत के बाद राज्य में इस घातक संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 1,043 हो गई है। इसके साथ ही 1,450 नये संक्रमित मिलने से राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 80,227 हो गयी जिनमें से 14,091 रोगी उपचाराधीन हैं।