देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के सांबा में बोरवेल की खुदाई के दौरान दो मजदूरों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 30 अगस्त जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में बोरवेल की खुदाई के दौरान दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की एक संयुक्त टीम चक मंगा गांव पहुंची और एक अन्य श्रमिक को बचा लिया।

यह भी पढ़े | NEET And JEE 2020 Update: 17 साल के जेईई कैंडिडेट ने चीफ जस्टिस एसए बोबडे को लिखी चिट्ठी, COVID-19 और बाढ़ के चलते एग्जाम टालने की अपील की.

उन्होंने बताया कि एक मजदूर शनिवार शाम दुर्घटनावश बोरवेल में जा गिरा और बेहोश हो गया। वह खुदाई करने वाली मशीन के कुछ पुर्जे लेने वहां गया था।

उन्होंने बताया कि दो अन्य मजदूर उसकी मदद के लिए बोरवेल में उतरे और वे भी बेहोश हो गये।

यह भी पढ़े | Bhupesh Baghel के दो कर्मी पाए गए COVID-19 से संक्रमित, मुख्यमंत्री चार दिन तक रहेंगे पृथक-वास में.

अधिकारी ने बताया कि राहतकर्मियों ने तीनों मजदूरों को बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि हादसे में दो मजदूरों आशिक अली और गौतम कुमार (दोनों की उम्र लगभग 33 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि रवि कुमार की हालत ‘‘गंभीर’’ बनी हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)