देश की खबरें | झारखंड में कोरोना वायरस से 12 और लोगों की मौत, संक्रमण के 1,323 नये मामले आये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 12 मरीजों की मौत हो गयी और राज्य में इस संक्रमण से मृतकों की कुल संख्या 410 तक पहुंच गयी है जबकि आज संक्रमण के 1,323 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या
रांची, 30 अगस्त झारखंड में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 12 मरीजों की मौत हो गयी और राज्य में इस संक्रमण से मृतकों की कुल संख्या 410 तक पहुंच गयी है जबकि आज संक्रमण के 1,323 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या
बढ़कर 38,435 हो गयी।
यह भी पढ़े | Unlock 4.0: योगी सरकार ने जारी की अनलॉक 4 की गाइडलाइंस, मिली ये रियायतें.
स्वास्थ्य विभाग की रविवार देर रात्रि जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 12 और कोरोना वायरस संक्रमितों की मौत हो गयी जिसके बाद राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 410 तक पहुंच गयी है।
रिपोर्ट के अनुसार संक्रमण के रविवार को 1,323 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 38,435 पहुंच गयी है।
इनमें से 26,448 संक्रमित अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 11,577 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।
पिछले 24 घंटे में राज्य की प्रयोगशालाओं में कुल 20,246 नमूनों की जांच हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2020 12:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

