देश की खबरें | ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,861 नये मामले, दस की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 3,861 नये मामले सामने आने के साथ प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर सोमवार को 1,27,892 हो गयी है। प्रदेश में इस संक्रमण के कारण दस लोगों की मौत हो गयी जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 556 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने यह जानकारी दी ।