देश की खबरें | सुशांत सिंह मामला: रिया चक्रवर्ती फिर एनसीबी के समक्ष पेश हुईं
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, सात सितम्बर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले में उनकी लिव-इन-पार्टनर रिया चक्रवर्ती सोमवार को लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के समक्ष पेश हुईं।

इस मामले में रिया से रविवार को एनसीबी ने पहली बार करीब छह घंटे की पूछताछ की थी। 28 वर्षीय अभिनेत्री सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बल्लार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी दफ्तर पहुंचीं।

यह भी पढ़े | Conona Cases in UP: मुरादाबाद में कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या.

वह पुलिस कर्मियों के साथ वहां पहुंचीं। उनके पास एक बैग भी था।

एनसीबी ने कहा था कि जब रिया पूछताछ के लिए पेश होंगी तो वह उनके छोटे भाई शौविक चक्रवर्ती (24), राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा (33) और राजपूत के निजी स्टाफ सदस्य दीपेश सावंत से उनका आमना-सामना कराना चाहती है, जिससे इस कथित मादक पदार्थ गिरोह में सभी की भूमिकाएं स्पष्ट हो सकें।

यह भी पढ़े | Jyotipriya Mallick Covid Positive: पश्चिम बंगाल के खाद्य मंत्री ज्योतिप्रियो मल्लिक कोविड-19 से संक्रमित.

गौरतलब है कि एजेंसी को मोबाइल फोन चैट रिकॉर्ड तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक डेटा हासिल हुआ था जिसमें प्रतिबंधित मादक पदार्थ की खरीद में इन लोगों की संलिप्तता सामने आई थी।

एनसीबी ने पिछले कुछ दिनों में मामले की जांच के दौरान इन तीनों को गिरफ्तार किया है।

इससे पहले रिया से प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई भी पूछताछ कर चुकी हैं।

रिया ने कई समाचार चैनलों को दिए साक्षात्कार में कहा था कि उन्होंने खुद कभी मादक पदार्थ का सेवन नहीं किया है। उन्होंने दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत मारिजुआना का सेवन करते थे।

एजेंसी ने इस बीच अंजू केशवानी नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। कैजन इब्राहीम से पूछताछ के दौरान केशवानी का नाम सामने आया था। कैजन को मामले में पहले गिरफ्तार किया गया था।

एजेंसी ने रविवार को केशवानी के ठिकानों पर छापेमारी कर कथित तौर पर हशीश, एलएसडी, मारिजुआना और कुछ नकद भी बरामद किया था।

एनसीबी ने अब तक इस मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से सात इस जांच से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं जबकि दो को उसने एनडीपीएस कानून की धाराओं के तहत जांच शुरू होने के बाद गिरफ्तार किया।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में मृत मिले थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)