Jyotipriya Mallick Covid Positive: पश्चिम बंगाल के खाद्य मंत्री ज्योतिप्रियो मल्लिक कोविड-19 से संक्रमित
पश्चिम बंगाल के खाद्य मंत्री ज्योतिप्रियो मल्लिक का COVID -19 टेस्ट पॉजीटिव आया है और उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, मल्लिक रविवार की सुबह से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, जिसके बाद शाम को उनका कोरोना टेस्ट किया गया, जो कि पॉजीटिव आया है. उन्हें तुरंत उनके साल्ट लेक निवास से अस्पताल ले जाया गया.
कोलकाता, 7 सितंबर : पश्चिम बंगाल के खाद्य मंत्री ज्योतिप्रियो मल्लिक का COVID -19 टेस्ट पॉजीटिव आया है और उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, मल्लिक रविवार की सुबह से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, जिसके बाद शाम को उनका कोरोना टेस्ट किया गया, जो कि पॉजीटिव आया है. उन्हें तुरंत उनके साल्ट लेक निवास से अस्पताल ले जाया गया.
डॉक्टरों ने कहा कि मंत्री की हालत स्थिर है, लेकिन वह उच्च मधुमेह से ग्रसित हैं. उन्हें कड़ी चिकित्सा निगरानी में रखा गया है. उनके संपर्क में आए लोगों को कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी गई है. मलिक के साल्ट लेक निवास को भी सैनिटाइज्ड कर दिया गया है.
यह भी पढ़े : अनुराग कश्यप अपनी फिल्मफेयर ट्रॉफी करेंगे नीलाम, जमा राशि से कोविद-19 टेस्ट किट्स का करेंगे इंतजाम
इससे पहले पश्चिम बंगाल के दो अन्य मंत्री, फायर ब्रिगेड मंत्री सुजीत बोस और कपड़ा मंत्री स्वपन देबनाथ का भी COVID - 19टेस्ट पॉजीटिव आया है. हालांकि दोनों संक्रमण से उबर चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2020 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

