एजेंसी न्यूज

कोरोना के बावजूद अगस्त में चीन का निर्यात 9.5 प्रतिशत बढ़कर 235 अरब डॉलर पर, आयात में गिरावट

सीमा शुल्क विभाग के आंकड़ों के अनुसार अगस्त में चीन का निर्यात पिछले साल के समान महीने की तुलना में 9.5 प्रतिशत बढ़कर 235.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया। जुलाई में चीन का निर्यात 7.2 प्रतिशत बढ़ा था.

कोरोना के बावजूद अगस्त में चीन का निर्यात 9.5 प्रतिशत बढ़कर 235 अरब डॉलर पर, आयात में गिरावट
चीन का झंडा (Photo Credits: PTI)

सीमा शुल्क विभाग के आंकड़ों के अनुसार अगस्त में चीन का निर्यात पिछले साल के समान महीने की तुलना में 9.5 प्रतिशत बढ़कर 235.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया. जुलाई में चीन का निर्यात 7.2 प्रतिशत बढ़ा था.

हालांकि, समीक्षाधीन महीने में चीन का आयात पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 2.1 प्रतिशत घटकर 176.3 अरब डॉलर रह गया. जुलाई में भी चीन का आयात 1.4 प्रतिशत घटा था.

दुनिया के अन्य देशों की तुलना में चीन की अर्थव्यवस्था जल्दी खुल गई है, जिसका देश के निर्यातकों को लाभ हो रहा है. वहीं चीन के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी देश अब भी महामारी नियंत्रण के उपाय लागू करने में ही जुटे हैं. यह भी पढ़े: लॉकडाऊन के कारण भारत का चीनी निर्यात, घरेलू बिक्री प्रभावित हुई: इस्मा

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा शुल्क वृद्धि को लागू किए जाने के बावजून अगस्त में अमेरिका को चीन का निर्यात 20 प्रतिशत बढ़कर 44.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया. इस दौरान अमेरिका से चीन का आयात दो प्रतिशत बढ़कर 10.5 अरब डॉलर रहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2020 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).