देश की खबरें | सरकार पोषण अभियान से बच्चों व गर्भवती महिलाओं को सुपोषित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है: नड्डा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात सितम्बर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सितम्बर महीने में चलाए जाने वाले केंद्र सरकार के पोषण अभियान को प्रोत्साहित करने के लिए सोशल मीडिया पर सोमवार को एक अभियान की शुरुआत की।

इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने लोगों का आह्वान किया कि वे पौष्टिक आहार अपना कर स्वस्थ जीवन पाएं तथा पौष्टिक भारतीय व्यंजन बनाने की अपने क्षेत्र या परिवार की विधि सरकार से साझा करें।

यह भी पढ़े | 2 Babbar Khalsa International Terrorists Arrested: बब्बर खालसा इंटरनेशनल के 2 आतंकियों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, कई बड़े नेता थे निशाने पर.

उन्होंने कहा, ‘‘देश से कुपोषण को मिटाने के लिए राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है, आइये हम सब मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए इसे सफल बनाएं।’’

उन्होंने कहा कि कुपोषण मुक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने लिए एक सहक्रियाशील और परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण अपनाकर जीवन चक्र अवधारणा के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से लक्ष्य निर्धारित करके कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | Conona Cases in UP: मुरादाबाद में कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या.

नड्डा ने कहा, ‘‘पोषण माह 2020 के दौरान सभी नागरिकों से मेरी अपील है कि वह अपने क्षेत्र या परिवार की पौष्टिक भारतीय व्यंजन बनाने की विधि सरकार से साझा करें। आपके द्वारा भेजी गयी एंट्री को भारतीय पोषण कृषि कोष के डेटाबेस से जोड़ा जाएगा।’’

उन्होंने कहा सरकार पोषण अभियान द्वारा बच्चों व गर्भवती महिलाओं को सुपोषित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। आज से शुरू हो रहे पोषण माह से आप भी जुड़ें और पौष्टिक आहार अपना कर स्वस्थ जीवन पाएं।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)