Sushant Singh Rajput Death Case: रिया चक्रवर्ती लगातार दूसरे दिन एनसीबी के समक्ष पेश हुईं
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले में रिया चक्रवर्ती सोमवार को लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के समक्ष पेश हुईं. रिया से रविवार को एनसीबी ने इस मामले में पहली बार करीब छह घंटे की पूछताछ की थी. 28 वर्षीय अभिनेत्री सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बल्लार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी दफ्तर पहुंचीं.
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) सोमवार को लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के समक्ष पेश हुईं. रिया से रविवार को एनसीबी ने इस मामले में पहली बार करीब छह घंटे की पूछताछ की थी. 28 वर्षीय अभिनेत्री सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बल्लार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी दफ्तर पहुंचीं.
वह पुलिस कर्मियों के साथ वहां पहुंचीं और उनके पास एक बैग भी था. एनसीबी ने कहा था कि जब रिया पूछताछ के लिए पेश होंगी तो वह उनका उनके छोटे भाई शौविक चक्रवर्ती (24), राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा (33) और राजपूत के निजी स्टाफ सदस्य दीपेश सावंत से आमना-सामना कराना चाहती है, जिससे इस कथित मादक पदार्थ गिरोह में सभी की भूमिकाएं स्पष्ट हो सकें.
गौरतलब है कि एजेंसी को मोबाइल फोन चैट रिकॉर्ड तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक डेटा हासिल हुआ था जिसमें प्रतिबंधित मादक पदार्थ की खरीद में इन लोगों की संलिप्तता सामने आई थी. एनसीबी ने पिछले कुछ दिनों में मामले की जांच के दौरान इन तीनों को गिरफ्तार किया है. इससे पहले रिया से प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई भी पूछताछ कर चुकी हैं. यह भी पढ़े: Sushant Singh Rajput Death Case: रिया चक्रवर्ती पूछताछ के लिए दोबारा पहुंची NCB के दफ्तर, ड्रग्स मामले में आज एक और पेडलर हुआ गिरफ्तार
रिया ने कई समाचार चैनलों को दिए साक्षात्कार में कहा था कि उन्होंने खुद कभी मादक पदार्थ का सेवन नहीं किया है. उन्होंने हालांकि दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत मारिजुआना का सेवन करते थे. यह दावा किया जाता है कि मिरांडा ने एनसीबी जांचकर्ताओं को बताया है कि वह सुशांत के घर के लिए मादक पदार्थ (बड और क्यूरेटेड मारिजुआना) खरीदा करते थे. एनसीबी ने अब तक इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से छह इस जांच से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं जबकि दो को उसने एनडीपीएस कानून की धाराओं के तहत जांच शुरू होने के बाद गिरफ्तार किया. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में मृत मिले थे.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2020 11:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

