Coronavirus Cases in Pakistan: पाकिस्तान में COVID19 के 441 नए मामले आए सामनें, अब तक 6,365 संक्रमित मरीजों की हुई मौत
पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 441 नए रोगियों के सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 2,99,855 हो गए. राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि अब तक 2,87,950 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जिनमें से 1,444 लोगों को पिछले 24 घंटे में ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है.