नवजात बच्ची इडाहो में अपनी किराए की कोख देने वाली मां (सरोगेट मदर) के पास रह रही है।
‘द इडाहो स्टेट्समैन’ ने बताया कि एमिली क्रिसलिप ने 18 मई को बोइसे के एक अस्पताल में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया था, लेकिन उसके जैविक माता-पिता अभी तक बच्ची से नहीं मिल पाए हैं।
यह भी पढ़े | बांग्लादेश: नेत्रोकोना जिले में गुमाई नदी में नाव पलटनें से 10 लोगों की हुई मौत, कई लापता.
अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण लागू जनस्वास्थ्य आपात स्थिति के बाद दो फरवरी से चीन जाने या वहां से आने पर रोक लागू है।
क्रिसलिप ने कहा, ‘‘इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि माता-पिता यहां कब आ पाएंगे।’’
यह भी पढ़े | फ्रांस में COVID19 मामलों की दूसरी सबसे बड़ी दैनिक वृद्धि दर्ज, 8 हजार 577 नए मामले आए सामनें.
क्रिसलिप विवाहित है और उसका दो वर्ष का बेटा है।
उसने कहा कि उसने बच्चों को जन्म नहीं दे पाने संबंधी समस्या से जूझ रहे दम्पत्ति के लिए किराए की कोख उपलब्ध कराई।
क्रिसलिप ने कहा, ‘‘हमने (क्रिसलिप और उसके पति) बच्ची के माता-पिता की जिम्मेदारी निभाने की कोशिश की। यदि यह हमारी बच्ची होती, तो हम उसके लिए क्या चाहते? यदि हमें कभी किराए की कोख की आवश्यकता होती, तो शायद यह सेवा देने वाली मां भी ऐसी परिस्थिति में हमारी बच्ची की देखभाल करती।’’
क्रिसलिप ने कहा कि वह चीनी दम्पत्ति को बच्ची की वीडियो और तस्वीरें लगभग रोजाना भेजती हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY