एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | चेन्नई के पास अनुभव और योग्यता, हमारी जीत की अच्छी संभावना है : वाटसन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनुभवी आलराउंडर शेन वाटसन का मानना है कि कोविड-19 के 13 मामले सामने आने के कारण तैयारियों में रुकावट के बावजूद चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) अपने अनुभवी और क्षमतावान खिलाड़ियों के दम पर आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में जीत दर्ज करने में सफल रहेगा।

खेल की खबरें | चेन्नई के पास अनुभव और योग्यता, हमारी जीत की अच्छी संभावना है : वाटसन

दुबई, 10 सितंबर अनुभवी आलराउंडर शेन वाटसन का मानना है कि कोविड-19 के 13 मामले सामने आने के कारण तैयारियों में रुकावट के बावजूद चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) अपने अनुभवी और क्षमतावान खिलाड़ियों के दम पर आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में जीत दर्ज करने में सफल रहेगा।

चेन्नई की टीम के 13 सदस्यों को 19 सितंबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट से कुछ सप्ताह पहले इस घातक बीमारी से संक्रमित पाया गया था। इनमें दो खिलाड़ी भी शामिल थे। इसके कारण उसकी टीम को अधिक दिनों तक पृथकवास पर रहना पड़ा और उसने सबसे बाद में अभ्यास शुरू किया।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Theme Song Copied? आईपीएल थीम थीम सॉन्ग पर लगा गाना चोरी करने का आरोप, कंपोजर प्रणव अजयराव मालपे ने आरोपों को किया खारिज.

वाटसन ने नबील हाशमी के यूट्यूब कार्यक्रम में कहा, ‘‘एक अनुभवी टीम होने का मतलब है कि आपके खिलाड़ियों पास पहले मैच से ही दबाव की परिस्थितियों में अपने कौशल को दिखाने की अच्छी समझ है। ’’

हाशमी पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की टीम क्वेटा ग्लैडिएटर्स से जुड़े हैं। वाटसन पीएसएल में इस टीम की तरफ से खेलते हैं।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: किंग्स इलेवन पंजाब टीम में युवराज सिंह की हो सकती है वापसी, PCA के सचिव पुनीत बाली ने दी जानकरी.

पूर्व आस्ट्रेलियाई आलराउंडर ने कहा, ‘‘इसलिए मेरा मानना है कि हमारी जीत की अच्छी संभावना है क्योंकि हमारे पास बहुत अच्छे और अनुभवी खिलाड़ी है। हमारे पास कम गलतियां करते हुए जल्द से जल्द लय हासिल करने के अधिक मौके होंगे। ’’

वाटसन ने पिछले सत्र के उतार चढ़ाव वाले दौर में उनका साथ देने के लिये चेन्नई के टीम प्रबंधन की प्रशंसा भी की।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिये 2018 का सत्र अच्छा रहा। यह केवल फाइनल (जिसमें उन्होंने मैच विजेता शतक जड़ा था) तक सीमित नहीं है। लेकिन पिछले साल सीएसके ने पूरी तरह से मेरा साथ दिया। उन्हें विश्वास था कि मैं जल्द अच्छी पारी खेलूंगा और वे मेरा साथ देते रहे। केवल विश्वस्तरीय नेतृत्व इस तरह से भरोसा बनाये रखता है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2020 11:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).