सरकार की नीतियों के कारण करोडों नौकरियां गईं और GDP गिरी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण करोड़ों लोगों का रोजगार छिन गया और जीडीपी में ऐतिहासिक गिरावट आई. कांग्रेस नेता ने लोगों से सोशल मीडिया पर रोजगार की मांग से जुड़े इस अभियान के समर्थन की अपील करते हुए कहा सरकार को विवश करिए कि वह युवाओं की आवाज सुने.
नई दिल्ली, 10 सितंबर: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण करोड़ों लोगों का रोजगार छिन गया और जीडीपी में ऐतिहासिक गिरावट आई. पार्टी के 'स्पीक अप फॉर जॉब्स' अभियान के तहत उन्होंने ट्वीट किया, "मोदी सरकार की नीतियों के कारण करोड़ों नौकरियां चली गईं और जीडीपी में ऐतिहासिक गिरावट आई. इसने भारतीय युवाओं के भविष्य को कुचल दिया है."
कांग्रेस नेता ने लोगों से सोशल मीडिया पर रोजगार की मांग से जुड़े इस अभियान के समर्थन की अपील करते हुए कहा, "सरकार को विवश करिए कि वह युवाओं की आवाज सुने." पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस अभियान के तहत ट्वीट कर दावा किया, "मोदी जी, आपने युवाओं को बरगला कर सत्ता हथियाई थी. 2 करोड़ रोज़गार हर साल देने का वादा था.
The policies of Modi Govt have caused the loss of crores of jobs and a historic fall in GDP.
It has crushed the future of India’s youth. Let’s make the Govt listen to their voice.
Join #SpeakUpForJobs from 10am onwards. pic.twitter.com/mRUooQ1yjX
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 10, 2020
छह साल में 12 करोड़ रोज़गार देना तो दूर, 14 करोड़ रोज़गार छीन लिए और भविष्य अंधकार में है."
उन्होंने कहा, "युवा अब जाग गया है और जबाब मांगता है. सिंहासन ख़ाली करो, युवा आता है."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2020 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

