एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19:रेड लाइन, वॉयलेट लाइन, ग्रीन लाइन पर 172 दिन बाद मेट्रो सेवा बहाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी की वजह से 172 दिन तक सेवा बंद रहने के बाद दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन, वॉयलेट लाइन और ग्रीन लाइन पर बृहस्पतिवार को सेवा बहाल कर दी गई।

देश की खबरें | कोविड-19:रेड लाइन, वॉयलेट लाइन, ग्रीन लाइन पर 172 दिन बाद मेट्रो सेवा बहाल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 सितंबर कोविड-19 महामारी की वजह से 172 दिन तक सेवा बंद रहने के बाद दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन, वॉयलेट लाइन और ग्रीन लाइन पर बृहस्पतिवार को सेवा बहाल कर दी गई।

येलो लाइन और रैपिड मेट्रो लाइन पर सबसे पहले सोमवार को सेवा बहाल हुई। इसके बाद ब्लू लाइन और पिंक लाइन पर बुधवार को सेवा बहाल कर दी गई गई।

यह भी पढ़े | तेलंगाना में COVID19 के 2,534 नए मामले दर्ज, कुल संक्रमितों की संख्या 1.5 लाख के पार.

इन तीन लाइनों पर बृहस्पतिवार को सेवा बहाल होने के बाद डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ''अब दिल्ली मेट्रो की सात लाइनों पर सेव बहाल है! सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करने और हमें अच्छी सेवा का प्रबंध करने में सहयोग करने के लिए यात्रियों का धन्यवाद।''

अधिकारियों ने बताया कि रेड लाइन, वॉयलेट लाइन और ग्रीन लाइन पर सुबह सात बजे सेवा बहाल हो गई। सोमवार को दिल्ली मेट्रो ने येलो लाइन पर आंशिक रूप से सेवा बहाल की थी।

यह भी पढ़े | Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट के खाते से धोखाधड़ी, निकाले गए 6 लाख रुपए; मामला दर्ज.

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर 22 मार्च को मेट्रो सेवा बंद कर दी गई थी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश में चरणबद्ध तरीके से मेट्रो सेवाएं बहाल करने के लिए हाल ही में दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसके बाद डीएमआरसी ने कहा था कि वह सात से 12 सितंबर के बीच, तीन चरणों में सेवाएं बहाल करेगी। पहले चरण में येलो लाइन या लाइन2 और रैपिड मेट्रो का परिचालन सीमित सेवा घंटों के हिसाब से शुरू किया गया।

पहले चरण में इन लाइनों पर ट्रेनें सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक और शाम चार बजे से रात आठ बजे तक चल रही। बुधवार को ब्लू लाइन और पिंक लाइन पर भी इसी समय सारिणी के अनुसार सेवा बहाल हुई।

डीएमआरसी ने एक बयान में बताया कि कई लाइनों - येलो, ब्लू और पिंक लाइन - पर सेवा बहाल होने के बाद बुधवार रात आठ बजे तक 53,400 यात्रियों ने यात्रा की।

दिल्ली में मेट्रो नेटवर्क को 22 मार्च से पहले जैसी स्थिति में लाने की योजना 12 सितंबर से है। महामारी के मद्देनजर यात्रियों को यात्रा के दौरान सामाजिक दूरी के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। ट्रेन कोच के भीतर और स्टेशन परिसर में मास्क पहनना अनिवार्य है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2020 11:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).