Coronavirus Cases in Pakistan: पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 584 नए मामले दर्ज, अब तक 6,373 संक्रमितों की हुई मौत
पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 584 नए मामले सामने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,00,955 हो गई है. प्रधिकारियों ने पिछले 24 घंटे में 28,724 नमूनों की जांच की है और देश में अब तक कुल 29,08,379 नमूनों की जांच हो चुकी है.