एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सीसीबी ने मादक पदार्थ मामले में एक और व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में फिल्म कलाकारों समेत बड़ी हस्तियों में मादक पदार्थ के कथित सेवन की जांच कर रही केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने इस संबंध में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

देश की खबरें | सीसीबी ने मादक पदार्थ मामले में एक और व्यक्ति को किया गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 12 सितंबर कर्नाटक में फिल्म कलाकारों समेत बड़ी हस्तियों में मादक पदार्थ के कथित सेवन की जांच कर रही केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने इस संबंध में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही इस मामले में अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

यह भी पढ़े | Violations of flight norms: किसी भी यात्री के विमान नियम उल्लंघन करने पर उसकी यात्रा दो सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दी जाएगी- DGCA.

सीसीबी ने एक बयान में कहा, '' मादक पदार्थ मामले में आरोपी वैभव जैन को गिरफ्तार कर लिया गया।''

जैन नियमित तौर पर रेव पार्टी (मादक पदार्थों की सेवन वाली पार्टी) में जाने वाले व्यक्तियों में शामिल है और सीसीबी को इस व्यक्ति के मादक पदार्थ तस्कर होने के संदेह हैं।

यह भी पढ़े | Rajasthan: सड़क हादसे में सेना के दो बड़े अधिकारियों की मौत, अन्य दो बुरी तरह से घायल.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसी मामले में फिल्म अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी को 14 सितंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के मोबाइल फोन से डेटा निकाले गए हैं।

मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो ने बेंगलुरु में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था जो कथित तौर पर यहां पर गायकों और अभिनेताओं को मादक पदार्थ पहुंचाते थे। पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीसीबी के अलावा, प्रर्वतन निदेशालय ने इस मामले की जांच वित्तीय पहलू से शुरू की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2020 02:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).