देश की खबरें | बंगाल: पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

आसनसोल, 12 सितंबर पश्चिम बंगाल भाजपा की युवा इकाई के अध्यक्ष सौमित्र खान को यहां पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर शनिवार को धरना देने और सड़क मार्ग अवरुद्ध करने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: CM नीतीश कुमार और BJP राष्ट्रिय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने बिहार चुनाव में सीटों की साझेदारी पर की बातचीत.

बिश्नुपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद ने पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राज्य सचिव बप्पा चटर्जी की गिरफ्तारी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया था।

पुलिस ने कहा कि आसनसोल नगर पालिका के साइनबोर्ड का एक फर्जी चित्र सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में चटर्जी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: जेपी नड्डा ने किया आत्मनिर्भर बिहार अभियान का उद्घाटन, तेजस्वी यादव ने पलटवार करते हुए कहा- राज्य में बीजेपी 24 साल से अभी तक उधार के चेहरे पर निर्भर है.

हिरासत में लिए जाने से पहले खान ने कहा, “हम अपने पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और तत्काल उनकी रिहाई की मांग करते हैं।”

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बार-बार धरना समाप्त करने के लिए कहे जाने के बावजूद भाजपा युवा इकाई के कार्यकर्ता बैठे रहे और उन्होंने सुबह से कई घंटे तक सड़क मार्ग अवरुद्ध किया।

अधिकारी ने कहा, “इसलिए हमें बलपूर्वक प्रदर्शन खत्म कराना पड़ा। सौमित्र खान समेत हिरासत में लिए गए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बाद में छोड़ दिया गया।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)