देश की खबरें | पूर्ववर्ती सरकारों ने किया रक्षा हितों से समझौता, कृषि सुधारों का विरोध स्वार्थ की राजनीति: मोदी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण आधारभूत संरचनाओं के विकास से जुड़ी परियोजनाओं को नजरअंदाज कर रक्षा हितों से समझौता करने का आरोप लगाया और कहा कि इस दौरान वह ‘‘फाइलें पलटती’’ रही जिससे लड़ाकू विमानों, हथियार और अन्य सैन्य साजों सामान जमा करने में देरी हुई।