देश की खबरें | कांग्रेस नेताओं के हाथरस जाने के दौरान डीएनडी पर कार्यकर्ता ‘बेकाबू’, पुलिस ने लाठी चार्ज किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, तीन अक्टूबर कांग्रेस नेताओं के, कथित सामूहिक बलात्कार घटना की पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए शनिवार को हाथरस जाने के दौरान यहां डीएनडी पुल पर पार्टी कार्यकर्ता ‘बेकाबू’ हो गए और पुलिस ने उन्हें काबू करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।

पुलिस की कार्रवाई व धक्का-मुक्की में कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें आई है वहीं कुछ पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं।

यह भी पढ़े | Ram Vilas Paswan Health Update: राम विलास पासवान की तबीयत बिगड़ने के चलते LJP की संसदीय बोर्ड की बैठक स्थगित, बेटे चिराग अस्पताल के लिए हुए रवाना.

अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार ने बताया कि कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित पांच लोगों को हाथरस जाने की इजाजत दी गई थी। उनकी सुरक्षा में लगी गाड़ियां भी उनके साथ थीं।

डीएनडी पर हुए लाठीचार्ज के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को काबू करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: महागठबंधन में सीटें फाइनल, 144 पर RJD, 70 पर लड़ेगी कांग्रेस, तेजस्वी यादव होंगे CM पद के उम्मीदवार.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व नेता पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड को तोड़कर राहुल गांधी के साथ आगे जाना चाह रहे थे। नियमों के अनुसार पुलिस ने उन्हें रोका जिस पर उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो रहा है।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)