देश की खबरें | हाथरस की घटना पर ओडिशा विधानसभा में भारी हंगामा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर,तीन अक्टूबर उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित समुदाय की महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार और उसकी मौत की घटना को लेकर ओडिशा विधानसभा में शनिवार को विपक्षी दल कांग्रेस ने भारी हंगामा किया जिसके कारण विधानसभा की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी।

सुबह साढ़े दस बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता नरसिंह मिश्रा ने यह मुद्दा उठाया।

यह भी पढ़े | Ram Vilas Paswan Health Update: राम विलास पासवान की तबीयत बिगड़ने के चलते LJP की संसदीय बोर्ड की बैठक स्थगित, बेटे चिराग अस्पताल के लिए हुए रवाना.

कांग्रेस विधायकों ने घटना के विरोध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के साथ उत्तर प्रदेश में हुए ‘दुर्व्यवहार’के लिए राज्य सरकार की निंदा भी की।

भारी शोर शराबे के बीच विधानसभा अध्यक्ष एस एस पात्रा ने विधानसभा की कार्यवाही सुबह 10.58 बजे दस मिनट के लिए फिर 15 मिनट के लिए और अंत में दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: महागठबंधन में सीटें फाइनल, 144 पर RJD, 70 पर लड़ेगी कांग्रेस, तेजस्वी यादव होंगे CM पद के उम्मीदवार.

विधानसभा अध्यक्ष ने सीएलपी नेता मिश्रा, विपक्ष के नेता पीके नाइक, संसदीय कार्य मंत्री बी के अरुखा और जाजपुर से विधायक पीपी दास को अपने कक्ष में सर्वदलीय बैठक के लिए आमंत्रित किया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान ताराप्रसाद वाहिनीपति और सुरेश रोउत्रे के नेतृत्व में कांग्रेस सदस्य विधानसभा अध्यक्ष के आसन के पास पहुंच कर नारेबाजी करने लगे। जैसे ही वाहिनीपति ने आसन पर चढ़ने का प्रयास किया सदन की कार्यवाही दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

विधानसभा के बाहर बीजद विधायक एवं पूर्व मंत्री स्नेहांगिनी छुरिया ने कहा कि उनकी पार्टी हाथरस की घटना की कड़ी निंदा करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)